बिहारशरीफ, अप्रैल 22 -- सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही राजगीर की जू और नेचर सफारी में मिलेगी इंट्री बढ़ती गर्मी के कारण समय में किया गया बदलाव राजगीर, निज संवाददाता । बढ़ती गर्मी और तापमान को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा राजगीर की जू सफारी और नेचर सफारी को दोपहर में बाद बंद करने का निर्णय लिया गया है। नेचर सफारी, जू सफारी, ग्लास ब्रिज, बर्ड एवियरी का दीदार अब पर्यटक सुबह छह बजे से कर सकेंगे। पहले यह सुबह आठ बजे पर्यटकों की इंट्री होती थी। नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक रामसुंदर एम के संयुक्त आदेश में कहा गया है कि जू सफारी और नेचर सफारी में 24 अप्रैल से प्रातः छह से दोपहर दो बजे तक ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राजगीर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। ऐसे में वन प्राणियों सहित पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.