गौरीगंज, फरवरी 15 -- अमेठी। जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम निशा अनंत की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील गौरीगंज में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील अमेठी में 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.