भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर। बिजली आपूर्ति लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 33 केवी बरारी फीडर एवं 33 केवी मेडिकल फीडर से जुड़े क्षेत्र एवं लोदीपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी संचरण अवर प्रमंडल सबौर के सहायक कार्यपालक अभियंता शिखा रंजन ने दी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...