भदोही, अप्रैल 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में हर पल बदल रहा मौसम का मिजाज सेहत पर भारी पड़ रहा है। मौसम का दोहरा चरित्र लोगों को बीमार कर दे रहा है। रविवार की सुबह सुबह ठंडी बयार चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन दोपहर में तीखी धूप ने तपाना शुरू किया तो लोग गर्मी से बेचैन होने लगे। बत्ती गुल होते ही लोगों का शरीर पसीना से भीग जा रहा था। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही लोगों को अस्पताल पहुंचा दे रही है। मौसम का रुख हर वक्त बदल रहा है। नौ बजे तक तो थोड़ा गनीमत था। लेकिन दस बजते ही मौसम का मिजाज अचानक बदला और तीखी धूप व गर्म हवा की थपेड़ों से लोग बेहाल होने लगे। धूप से बचाव को लोग सिर पर रुमाल रखकर घर से बाहर निकले। धूप का तेवर बढ़ते ही तापमान 40 प्लस पहुंच गया। छोटे बच्चों पर गर्मी का असर दिखने लगा है। बच्चे बुखार, लूज मोशन व सर्दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.