रामपुर, फरवरी 18 -- प्रगति की राह पर दौड़ता रामपुर की थीम पर सोमवार को हुई हिन्दुस्तान डब्लोथॉन को लेकर पुलिस के साथ अन्य विभागों ने एक दिन पहले से ही तैयारी पूरी कर ली थी। पुलिस की ओर से रुट को बंद करने के साथ ही चौराहों और सड़क पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हिन्दुस्तान और रेडिको की ओर से शहर में सोमवार को पुरूष और महिला दौड़ के साथ साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के निर्देश पर पुलिस रात में ही एक्टिव हो गई थी। सोमवार को सुबह छह बजे से पहले ही पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पाइंट पर पहुंच गए थे। सुबह करीब साढे सात बजे जैसे ही दौड़ शुरु हुई,इस बीच यातायात पुलिस ने सड़क को बंद कर दिया। इसके साथ ही दौड़ के दौरान पुलिस के सिपाही धावकों के साथ बाइक से चल रहे थे। श...