संभल, फरवरी 19 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटमीडिएट परीक्षा-2026 की शुरुआत बुधवार से हिंदी विषय के प्रश्नपत्र से शुरू हो गई। पहले दिन बुधवार को परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंच गए थे परीक्षा केंद्र के बाहर अपनी परीक्षा की खासी भीड़ रही सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया । यूपी बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा हुई1 जबकि दूसरी पाली में दोहपर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी निर्धारित समय से करीब एक घंटा पहले पहुंच गए थे । जहां अपना सेटिंग प्लान कक्षा संख्या देखने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। सघन तलाशी के बाद सभी को परीक...