कटिहार, अप्रैल 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार एवं आसपास के इलाके में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार की देर रात जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई और वातावरण में नमी बढ़ गई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्की बारिश के साथ मौसम और भी सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार रात भर जिले में करीब 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आगामी 24 घंटों के दौरान आसमान में 50 फीसदी तक बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी उम्मीद जताई गई है। साथ ही दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। 9 से 17 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी पुरवा हवा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि इस दौरान 9 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलेंगी, जो बार...