रांची, फरवरी 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रांची में सोमवार को सुरक्षा पुख्ता रही। मतदान केंद्रों में सुरक्षा की कमान खुद अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक और एसएसपी राकेश रंजन ने संभाले रखी। इसके अलावा कई और पुलिस अफसर सुबह से ही मतदान कार्य को लेकर सक्रिय रहे। उन्होंने शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से देखा। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, गश्ती दलों की सक्रियता तथ...