मऊ, जून 30 -- मऊ। एक दिन पूर्व बारिश के बाद रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते लोग बेहाल नजर आए। दिनभर उमस और गर्मी का सितम बना रहा। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे, जो देर शाम तक उमड़-घुमड़ करते रहे, इससे बारिश के आसार बने, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। किसान आसमान की तरफ बारिश की आस में टकटकी लगाए रहे। दिन में अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की सुबह आठ बजे से ही उमसभरी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। तेज धूप की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं वातावरण में नमी के कारण उमस भी बढ़ गई। ऐसे में पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं दे सके। इसका असर बाजारों में भी दिखाई दिया और खरीदारी करने कम लोग ही निकले। दोपहर...