संतकबीरनगर, अगस्त 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में रविवार को निकली चटख धूप ने लोगों को जमकर परेशान किया। मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से बदल गया है। सुबह से ही चटख धूप निकली। इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। धूप चटख होने की वजह से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे जन जीवन पूरी तरह से बेहाल दिखा। अगस्त माह का प्रथम पखवारा बारिश के नाम रहा। बहुत अधिक बरसात तो नहीं हुई, लेकिन लगातार बारिश होने की वजह से फसलें बेहतर रहीं। दूसरा पखवारा शुरू होने के एक दिन पहले ही मौसम सख्त हो गया था। पिछले दस दिनों बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बन और बिगड़ रहा है। रविवार को भी मौसम सख्त बना रहा। कड़ी धूप के साथ वातावरण में आर्द्रता अधिक होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। उमस ...