संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले चार दिनों से गर्मी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। एक बार फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच अपना असर दिखा रहा है। सुबह से निकली चटख धूप दिन चढ़ने के साथ कहर बरपाने लगती है। मौसम का ही हाल रहा तो अगले दो दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी की वजह से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। दो किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही हवाओं की वजह से धूप और भी चुभ रही हैं। यही नहीं दिन भर गर्म हवाएं परेशान करती हैं। तेज गर्मी की वजह से जन जीवन पूरी तरह से बेहाल हो रहा है। दोपहर में आवागमन काफी कम हो जाने से सड़कें सूनी हो जा रही हैं। जेठ का महीना अपने सबाब पर है। इस माह के अनुरूप मौसम का मिजाज काफी तल्ख होता जा रहा है। तेज धूप व गर्मी की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.