हाथरस, जुलाई 19 -- हाथरस। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से दोपहर तक तेज और धूल भरी हवाएं चलती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर को शहर में रुक-रुककर आधा घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम खुशनुमा होने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस के प्रकोप से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह से ही मौसम खराब दिखाई दिया। आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे। दिन की शुरुआत ही तेज हवाओं के साथ ही। सुबह से ही धूल भरी तेज हवाएं चलती रही। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा। इससे धूप के तेवर में नर्मी रही। धूप के तेवर नर्म होने के साथ लोगों को गर्मी और उमस के प्रकोप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.