पीलीभीत, सितम्बर 29 -- नवरात्र के साथ ही इस समय बंगाली बाहुल्य गांवों में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। दुर्गा पूजा में सीमांत गांव में कार्यक्रमों में नेपाल के भी भक्तों की भी भीड उमड़ रही। महोत्सव में बच्चों की ओर से भी प्रस्तुतियां दी जा रही। शरदीय नवरात्रि में बंगाली समुदाय के लोग दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाते है। इस बार भी सीमांत गांव गभिया सहराई में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरु किया गया था। यहां पर विशाल दुर्गा मां की मूर्तियों को रखा गया है। सुबह आरती के साथ अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। देर रात तक भजन कीर्तन और अन्य आयोजनों को देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों के अलावा नेपाल से काफी संख्या में भक्त शामिल हो रहे है। इसके अलावा गांव चंदिया हजारा में भी दुर्गा महोत्सव की धूम है। यहां पर भी लगातार कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.