अमरोहा, मई 31 -- उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जनमानस के साथ पशु-पक्षी सभी परेशान हो गए हैं। शनिवार की सुबह से सूरज की तल्ख किरणों के साथ उमसभरी गर्मी ने लोगों को पसीनों से तर-बतर कर दिया है। शुक्रवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख रहे थे। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही भी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसलिए उमस भी बढ़ गई। गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आता है। गर्मी का असर बाजारों में दिखाई दिया और खरीदारी करने के लिए कम लोग ही निकले। पिछले दो दिनों से गर्मी में लोगों की हालत खराब हो गई है। शरीर से पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अपना असर दिखाया। उमस के चलते लोग पसीनों से भीगे रहे। दोपहर तक अधिकतम तापमान 37 व न्य...