कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंजीनियरिंग कॉलेज, बागीटांड़ में नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों के दूसरे चरण के प्रथम दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। बताया गया कि मतदान से एक दिन पूर्व सभी मतदान कर्मी आवश्यक सामग्री प्राप्त कर संबंधित बूथ पर पहुंचेंगे और मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ होगा तथा संध्या 5 बजे समाप्त होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटिका को बंद कर कपड़े में रखकर एजेंटों की उपस्थिति में सीलबंद किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह डीडीसी रवि जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को नियमानुसार एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराने की सलाह दी। प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्ष...