बलिया, फरवरी 10 -- बलिया। सुबह शाम ठंड का कहर अब भी जारी है। लेकिन सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप से लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गयी है। फरवरी महीने में 10 दिन गुजर गया लेकन ठंड अभी भी सता रही है। धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हो जा रही है। भोर में अब भी सड़कें सुनी नजर आ रही है। शनिवार को न्यूनतम पारा 8 व अधिकतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। लम्बे समय से पड़ रहे ठंड का असर खेती किसानी पर दिखने लगा है। कृषि वैज्ञानिक आलू के साथ ही सरसो, मूसर व मटर के फसलों पर लगातार दवा छिड़काव की सलाह किसानों को दे रहे हैं। शहर के हृदयस्थली चौक बाजार की ज्यादातर सुबह में नहीं खुल रही हैं। धूप तेज होने के बाद दुकानें खुलीं सहालग का सीजन होने से ग्राहक भी दिन चढ़ने के बाद ही बाजार में आ रहे हैं। सुबह शाम ठंड व दोपहर में धूप की गर्मी से लोग सर्दी, जुख...