बुलंदशहर, फरवरी 2 -- बुलंदशहर। सर्दियों के दिन अब अलविदा कहने वाले हैं। इस बार ठंड का मौसम कम रहा है। इन दिनों सुबह-शाम ही ठंड महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप से गर्माहट होने लगी है। हालांकि सोमवार से बारिश के बाद ठंड का पलटवार हो सकता है, लेकिन इसका असर ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। तीन दिन बाद मौसम फिर साफ होगा। इसके साथ ही तापमान का स्तर बढ़ा रहेगा। जिससे दिन में गर्मी का अहसास होगा। रविवार को भी मौसम साफ रहने से आठ बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। लोगों को ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को तड़के हल्की धुंध रही। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। आठ बजे के बाद धुंध साफ हुई और धूप निकली। ठंड से राहत के लिए लोग धूप सेकते नजर आए। दिन बढ़ने के साथ धूप का असर तेज हो गया। जिससे मौसम में हल्की ...