बुलंदशहर, नवम्बर 29 -- सुबह-शाम ठंड का असर बढता जा रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दिन के साथ रात के समय ठंड बढ़ रही है। तापमान में बदलाव से लोग सिहरन महसूस कर रहे हैं। अब शनिवार को लोगों सुबह कपकपी वाली ठंड का अहसास हुआ। दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ तो सूर्यदेव के दर्शन हुए। ठंड में लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचेगा। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। मौसम में सुबह-शाम के साथ दिन में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ गलन भी बढ़ती जा रही है। अब धूप का असर भी कम हो गया है। ऐसे में लोग कपकपी महसूस करने लगे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.