बुलंदशहर, नवम्बर 11 -- बुलंदशहर। मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड का लगातार असर बढ़ता जा रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को सुबह से गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन हुए तो हल्की ठंड महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। नवंबर महीने में लगातार ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। अब सूर्यदेव के दर्शन होने पर धूप गुनगुनी महसूस हो रही है। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की गर्मी महसूस कर रहे हैं, लेकिन सुबह-शाम के साथ रात के समय ठंड महसूस हो रही है। मंगलवार को सुबह तेज ठंड महसूस की गई। दिन बढ़ने के साथ ही धूप के साथ मौसम में गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.