बुलंदशहर, नवम्बर 20 -- मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले कई दिनों से तापमान स्थिर है, मगर ठंड का लगातार असर बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम के साथ रात के समय भी ठंड बढ़ रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह तेज ठंड का अहसास हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम साफ हुआ तो सूर्यदेव के दर्शन हुए। इससे ठंड में राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि एक सप्ताह में तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड के साथ गलन का असर बढ़ेगा। ठंड का तेजी से असर बढ़ रहा है। तापमान में एक से दो डिग्री तक कभी गिरावट तो कभी बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अब गुरुवार को सुबह कपकपाने वाली ठंड का अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन के साथ ही लोगों को ठंड में राहत मिलती गई। ठंड बढ़ने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.