बुलंदशहर, नवम्बर 18 -- मौसम में बदलाव से ठंड का लगातार असर बढ़ रहा है। सुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही कपकपी बढ़ रही है। सूर्यदेव के दर्शन होने पर गुनगुनी धूप महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चार दिन बाद तापमान में गिरावट होगी। ठंड का असर बढ़ेगा। दिन-प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। नवंबर महीने में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। सर्द हवाओं से ठंड का असर तेज हो रहा है। धूप निकलने पर ठंड महसूस हो रही है। सोमवार को सुबह से ठंड के चलते सिहरन रही। सर्द हवाओं के चलते ठंड का अहसास हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही धूप निकली तो गुनगनी ठंड महसूस की गई। दोपहर के समय तेज धूप से ठंड का असर कम हो गया। शाम ढलने के बाद फिर ठंड का असर बढ़ गया। इस दौरान आठ किलोमीटर ...