संतकबीरनगर, सितम्बर 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में रविवार को भोर से लेकर दोपहर तक बदली छाई रही। ऐसा लग रहा था कि भारी बारिश होगी, लेकिन दोपहर में मौसम बदल गया। उसके बाद निकली हल्की धूप ने किसानों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश न होने की वजह से किसानों को धान की फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिले में सुबह से ही आसमान में घटाएं कुछ इस कदर छाई रही मानों भारी बारिश होगी। किसान बार-बार आसमान की ओर देखते रहे, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। तेज हवाओं के साथ बादल भी उड़ते रहे। शाम के वक्त हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों की फसल सूखी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.