बुलंदशहर, नवम्बर 6 -- बुलंदशहर, संवाददाता। ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह-शाम के साथ रात के समय भी लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को सुबह ठंड का मौसम रहा। दिन बढ़ने के साथ तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही ठंड का असर बढ़ रहा है। बुधवार के मुकाबले गुरूवार को तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर के समय सूर्यदेव के तेवर तल्ख हुए तो लोगों को परेशानी हुई। दोपहर के समय चटक धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। शाम ढलने के साथ ही मौसम सामान्य हुआ। हालांकि तापमान में गिरावट हुई, मगर मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.