बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- बुलंदशहर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर अभी गुरुवार को भी देखने को मिल सकता है। तीन दिनों से बादलों की आवाजाही का मौसम बना हुआ है। बुधवार को धूप-छांव का मौसम बना रहा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। धूप निकलने पर हल्की गर्मी महसूस हुई। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18 पर पहुंच गया। साथ ही अधिकतम तापमान पांच डिग्री उछाल के बाद 29 डिग्री पर दर्ज किया गया। मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार से आसमान में बारिश के बादल छाए हुए हैं। हालांकि बारिश नहीं हुई है, लेकिन ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह-शाम के साथ दिन में लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान ठंड महसूस की गई। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.