हाथरस, अगस्त 29 -- हाथरस। भादौं के महीने में पल-पल पर मौसम के बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। कभी मूसलाधार, कभी रिमझिम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो कभी चटकदार तेज धूप और उमस लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। गुरुवार को सुबह-शाम मौसम खुशनुमा हो बना रहा तो दिन में निकलती तेज और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को तड़के से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। तड़के चार बजे शहर और आस-पास के इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी और रिमझिम बारिश हुई। इससे सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम काफी सुहाना बना रहा। मौसम में ठंडक होने से लोगों को गर्मी और उमस के सितम से राहत मिलती दिखी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान में लदे बारिश के बाद साफ हो गए और धूप खिली आ...