कन्नौज, जनवरी 11 -- कन्नौज। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ नजर आने लगा है। सुबह-शाम की सर्दी और दिन में निकल रही धूप से जहां लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। वहीं इसके चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। सुबह से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। ठंड से ठिठुर रहे लोगों को धूप से काफी सुकून मिला लेकिन तापमान में इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ा है। एसे में बुखार, खांसी, जुकाम और एलर्जी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसी कारण मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों मरीज जांच और दवा लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। जिले के सभी 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 03 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.