बुलंदशहर, नवम्बर 27 -- मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। रात को तापमान में मामूली गिरावट के बाद गलन बढ़ गई है। सुबह और शाम को हल्की सर्द हवाएं भी चल रही हैं। इससे सर्दी और गलन का स्तर बढ़ गया है। दोपहर में भी इसे महसूस किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह के समय तेज ठंड का अहसास हुआ। धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह खुले स्थानों पर हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार को सुबह से तेज ठंड का अहसास हुआ। ठंड बढ़ने से हल्की गलन भी रही। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर में तेज धूप निकली तो ठंड का असर कम हो गया। लोगों ने घरों के बाहर और छतों पर बैठकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई। रात को निचले तापमान में...