बिजनौर, जनवरी 11 -- हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव माहू स्थित मुर्गी फार्म में रात को दंपत्ति को बंधक बनाकर हजारों मुर्गा लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ी। मामले में दोपहर में नया मोड़ आ गया। मुर्गी फार्म की देखरेख कर रहे अर्जुन पुत्र तुलसी सिंह ने हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक को लिखित पत्र देकर स्पष्ट किया है कि उनके फार्म से किसी भी प्रकार की चोरी नहीं हुई है और पहले दी गई सूचना गलतफहमी के आधार पर थी। थाना क्षेत्र के मनोटा रोड पर स्थित सालवा एग्रो कंपनी, गजरौला का मुर्गा फार्म है, जहां चूजों को तैयार कर मुर्गा का पालन किया जाता है। फार्म की देखभाल गांव माहू निवासी अर्जुन और उसकी पत्नी कुसुम करते है। रविवार सुबह अर्जुन व उसकी पत्नी कुसुम ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार देर रात करीब छह नकाबपोश बदमाश फार्म में घुस आए। बदमाशों ने दंपती को आ...