नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- अक्सर आपने सुना होगा कि यदि सुबह 5 बजे उठकर पढ़ा जाए, तो चीजें जल्दी याद होती है। लेकिन बहुत से छात्र सुबह उठकर नहीं पढ़ पता पाते हैं। ऐसे लोग शाम के वक्त पढ़ाई करते हैं। वहीं, कुछ लोग पढ़ाई करते वक्त समय नहीं देखते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि सुबह या शाम, किस समय पढ़ाई करना सबसे सही माना जाता है। या आप कह सकते हैं कि पढ़ने के लिए कौन सा टाइम परफेक्ट होता है। दरअसल, इस सवाल का जवाब देना मुश्किल है। यह पूरी तरह से आपकी बॉडि क्लॉक (सर्केडियन रिदम) और पर्सनल आदत पर निर्भर करता है। वैज्ञानिक और प्रैक्टिकल आधार पर दोनों समय के अपने फायदे हैं। सुबह का समय एकाग्रता और नई जानकारी के लिए फायदेमंद है। कई रिसर्च और एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह जल्दी उठकर (तड़के 4 बजे से 7 बजे तक) पढ़ना ज्याद...