गोपालगंज, नवम्बर 6 -- थावे। गौतम सिंह स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह से ही महिला मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान शुरू होने से पहले ही महिलाएं मतदान केंद्रों पर लंबी कतार में खड़ी होकर अपने मतदान की बारी का इंतजार करती नजर आईं। कई महिलाओं ने मुस्कुराते हुए कहा कि पहले मतदान, फिर जलपान। रमिता देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी सहित अन्य कई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सुबह-सुबह घर के कामकाज छोड़कर सबसे पहले मतदान किया। उसके बाद ही खाना बनाने की योजना बनाई। विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। वहीं पुरुष मतदाताओं में उत्साह अपेक्षाकृत कम देखा गया। वे अपने-अपने कामों पर जाने से पहले जैसे-तैसे बूथों पर पहुंचकर मतदान करते नजर आए। शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.