मऊ, जनवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुबह और शाम चल रही तेज सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि शुक्रवार को निकली धूप से महज तीन घण्टे ही लोगों को राहत मिली। मौसम में दर्ज किए जा रहे उतार-चढ़ाव की वजह से दलहनी एवं तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा। फसलों के नुकसान को देखते हुए किसान चिंतित हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन ऐसे ही मौसम के बरकरार रहने की संभावना जताई है। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में मौसम के अचानक बदले रुख से जन-जीवन काफी प्रभावित हो गया है। शुक्रवार की सुबह कोहरे के बाद से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलने के बाद भी लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। सर्दी के कारण लोगों के जन-ज...