बागपत, मई 18 -- पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कभी आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार सुबह मौसम ने एकाएक करवट बदलने का एहसास कराया। सुबह बागपत, खेकड़ा, सिंघावली अहीर में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सुबह के 11 बजते ही तपिश भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। बागपत में पिछले एक हफ्ते से दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहने के चलते हीट वेव के हालात बने हुए हैं। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो उठे थे। मौसम विभाग ने भी हीट वेव चलने का रेड अलर्ट जारी कर दिया था, लेकिन शनिवार सुबह मौसम ने एकाएक अपना मिजाज बदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.