रुद्रपुर, जुलाई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार सुबह की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाद दोपहर धूप निकलने के बाद लोग दिन भर उमस से परेशान रहे। पिछले 24 घंटे में तराई में 20.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं शनिवार का अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि रविवार का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता 93 और दोपहर आर्द्रता 69 प्रतिशत रही। 3.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्व दिशा से हवा चली। अगले दो तीन दिन तक कहीं कही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.