हरिद्वार, अगस्त 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में मंगलवार को सुबह के समय बूंदाबांदी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी। इस दौरान लोग भीगकर सड़कों पर आवाजाही करते दिखे। बारिश रुकने के बाद तेज धूप निकल गई। दोपहर के समय लोग धूप की तपिश से परेशान रहे। शाम के समय लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। बढ़ती गर्मी के बीच न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से रात को भी गर्मी बढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.