झांसी, फरवरी 20 -- झांसी, संवाददाता फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तीखी तपन और गर्माहट के साथ आई। गुरुवार सुबह मामूली नरमी के बाद सूरज के तेवरों ने चैत्र महीने सा एहसास रहा। एक पहर बाद मानो दिन झुलस रहा हो। हालांकि अधिकतम ताप 32 तो न्यूनतम 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम की तब्दीली से शहर के बाजारों से गर्म कपड़ों का बाजार सिमटने लगा है। ऊन, स्वेटर, मफलर, टोपी, दस्ताने की शॉप पर सन्नाटा सा पसरा है। गुरुवार को सुबह 6.47 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम ताप 25 डिग्री के करीब था। हल्के बादलों ने शहर में डेरा डाला। पूरब-पश्चिम उत्तर दिशाओं से चल रही हवाएं भी कुछ परेशान करती थी। इसके बाद आहिस्ता-आहिस्ता सूरज में तेजी आई। 10.30 बजते ही टनटनाती धूप छांव तलाशने पर मजदूर करने लगी। शहरी हवाओं की वजह से हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। झांसी के बाजारों में...