हरिद्वार, सितम्बर 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में सोमवार को लोग सुबह से दोपहर तक तपती धूप से परेशान रहे। इस दौरान धूप की तपिश ने लोगों के पसीने निकाल दिए। लेकिन दोपहर को आसमान में बादल छा गए। बादल छाने के बाद लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिली। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले एक सप्ताह से धर्मनगरी में तापमान के साथ गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। सोमवार को भी दोपहर तक लोग धूप और गर्मी से जूझते रहे। तपती धूप और गर्मी के कारण लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। लेकिन दोपहर के बाद आसमान में बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.