सोनभद्र, जून 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के तापमान में बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। अब अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार की सुबह धूप निकली और दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। हालांकि बारिश के बाद भी उमस से खास राहत नहीं मिली। उमस से लोग बेहाल रहे। बारिश के बाद शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर कीचड़ से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले बुधवार को अधिकतम पारा 34.6 और न्यूनतम पारा 26.4 रिकार्ड हुआ था। इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुआ है। हालांकि न्यूनतम पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.