श्रावस्ती, जनवरी 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में रविवार को लगातार दूसरे दिन धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। लेकिन सुबह कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं सुबह भीषण कोहरे की वजह से सड़क पर सफर करने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिले में लगातार सर्दी का सितम जारी है। अब तक जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री पहुंच चुका है। इस बीच सुबह- शाम व रात में होने वाले कोहरे ने लोगों को खासा परेशान कर रखा है। कोहरे की वजह से दृष्यता बेहद कम रहती है और नजदीक में ही कुछ दिखाई नहीं देता। शनिवार को दिन में धूप निकली थी। लेकिन शाम होते ही कोहरे का दौर शुरू हो गया और रातभर कोहरे की चादर छाई रही। रविवार सुबह भी लोगों को सफर के दौरान भीषण कोहरे का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.