अमरोहा, मार्च 1 -- अमरोहा। जिले में मौसम का मिजाज पल-पल करवट बदल रहा है। शनिवार को भी सुबह में जहां बारिश हुई तो वहीं दोपहर में तेज धूप खिली। शाम ढलते ही एक बार फिर से आसमान में छाए बादलों संग बारिश के आसार बन गए। सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता मौसम की इस चाल के चलते बढ़ गई है। शनिवार सुबह एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी। सुबह के समय तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम में ठंडक महसूस की गई। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना भी जताई है। इस बीच सरसों की फसल पकने लगी है। यदि अब तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि होती है, तो फसल को भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.