सहारनपुर, फरवरी 10 -- संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के खिलाफ व्यापक आंदोलन का ऐलान किया है। किसान संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी को सुबह जिले के सभी मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि दोपहर बाद किसानों द्वारा अपने-अपने खेतों पर इस समझौते की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौ. विनय कुमार आदि किसान नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 'हमारे खेत, हमारा अधिकार' अभियान के तहत किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता लागू होने की स्थिति में देश की खेती, किसानों की आमदनी और कृषि आधारित रोजगार पर गंभीर असर पड़ेगा। विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले ऐसे समझौते से छोटे और सीमांत किसानों का हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.