बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- बुलंदशहर। मौसम में पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव बना हुआ है। कभी आंधी संग बारिश के बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप से पसीने छूट रहे हैं। रविवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक मौसम का यही मिजाज रहा। इस दौरान गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बाद दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर के समय तपिश से लोग झुलस गए। अब मौसम विभाग ने चार दिन बाद बारिश की संभावना जताई है। गर्मी के तेवर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप और तपिश से शरीर झुलसने जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि शनिवार को दोपहर बाद मौसम के कवरट बदलते ही तेज हवाएं चलने लगी। आंधी संग आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट होने लगी। इस दौरान बारिश की संभावना भी बनी रही। रविवार को भी सुबह के समय बादल छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.