मुंगेर, मई 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप और छांव का खेल दिनभर चलता रहा। दोपहर होते-होते तापमान में इजाफा हुआ और हल्की उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान में कमी आई जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। ऐसे में मुंगेर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही शनिवार को दिनभर मध्यम गति की पूर्वी हवा चलती रही, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटं के भीतर मध्यम गति की तेज पूर्वी हवा के साथ करीब 5 मिमी तक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। हवा की गति 25 दिन में प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार की रात औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.