बुलंदशहर, अगस्त 28 -- मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश तो कभी बादलों के छाए रहने का सिलसिला बना हुआ है। अब गुरुवार को दोपहर तक बादलों की आवाजाही होती रही। दोपहर बाद शहर से देहात तक कहीं बारिश तो हीं बादल छाए रहे। हल्की बारिश के चलते उमस का असर बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को तापमान फिर 29 डिग्री तक पहुंचेगा। इससे तेज बारिश के साथ गर्मी में राहत की उम्मीद है। गुरुवार को सुबह से मौसम बदला हुआ नजर आया। कभी बादल तो कभी धूप निकलती रही। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम करवट बदलता रहा। दोपहर के समय बारिश का मौसम बन गया। हालांकि शहर में सिर्फ बूंदाबांदी के बाद ही बादल सिमट गए, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो गई। कुछ देर की बारिश से गर्मी...