बिजनौर, फरवरी 5 -- बिजनौर। सुबह जनपद में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही और वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरूवार को सुबह घना कोहरा रहा। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते कई स्थानों पर वाहनों की गति धीमी रही। राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली। दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आया और तेज धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग नगीना के प्रेक्षक सतीश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.