मुरादाबाद, जनवरी 13 -- जनवरी के महीने में एक्सट्रीम वेदर कंडीशन के हालात से लोग बेहाल हो उठे हैं। मंगलवार सुबह मुरादाबाद में छाए घने की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी एकदम जीरो होने की स्थिति नजर आई। खुले इलाकों में कोहरा इतना जबरदस्त था कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। घने कोहरे के बीच जबरदस्त ठंड के चलते दोपहिया वाहन सवार लोग सबसे अधिक परेशान हुए। बर्फीली ठंड और गलन की वजह से हाथ पैर कटने के हालात बन गए। खूब अच्छी तरह गर्म कपड़ों से ढके होने के बाद भी कंपकंपी छूटती महसूस हुई। सुबह साढ़े नौ बजे तक कई जगहों पर बेहद घना कोहरा छाया रहा, सुबह दस बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ साढ़े दस बजे के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.