संतकबीरनगर, जनवरी 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में लगातार कड़ाके की सर्दी चल रही है। दो दिन से सुबह के समय कोहरा और बदली छा रही है। शुक्रवार की सुबह भी देर रात से ही घना कोहरा छाने लगा और आठ बजे तक 15 मीटर भी ठीक से नहीं दिख रहा था। दस बजे के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हुआ। घने कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकतम और न्यूनतम तापमान न्यून स्तर पर बना हुआ है। धूप निकलने पर दोपहर में मैदानों में बच्चे खेलते नजर आए। वहीं लोगों ने बाहर खुले में बैठकर धूप का आनंद लिया। मौसम के मिजाज में प्रतिदिन उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार की रात से ही हल्का कोहरा छाने लगा था। रात बढ़ती गई तो कोहरा उतना ही अधिक पड़ता गया। रात में कोहरे का आलम यह है कि वाहनों के सामने घने कोहरे से विजिबिलटी कम होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार का...