हरिद्वार, जनवरी 8 -- धर्मनगरी हरिद्वार में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। कामगार कंपकपाते हुए अपने कार्यस्थल तक पहुंचे। दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते फिर कोहरा और सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 17 डिग्री था। बुधवार देर रात से ही शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सर्द हवाएं करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहीं। सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता चार मीटर से भी कम रही। दोपहर 12 बजे धूप निकलने के बाद लोग घरों में धूप सेंकते नजर आए, लेकिन शाम को एक बार फिर ठंड ने जकड़ लिया। रात में लोगों को अलाव का सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.