बुलंदशहर, फरवरी 16 -- फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम के मिजाज ने तेजी से करवट लेनी शुरू कर दी है। सोमवार को जिले का मौसम दो रंगों में नजर आया। तड़के जहां पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण गलन का असर बरकरार रहा, वहीं सूरज निकलते ही फिजा बदल गई। सुबह 10 बजे के बाद धूप के तेवर इतने तल्ख हो गए कि लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी ने अब लोगों को पंखे चलाने और गर्म कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया। -सुबह की ठिठुरन और दोपहर की तपिश सोमवार तड़के ओस और हल्की धुंध के कारण वातावरण में ठंडक घुली रही। सुबह 8 बजे तक लोगों को ठिठुरन महसूस हुई, लेकिन जैसे ही सूरज की किरणें तेज हुईं, ठंड गायब हो गई। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप का असर इतना चटक रहा कि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग छाया तलाशते नजर आए। अधिकतम तापमान 27 डिग्र...