हरिद्वार, जनवरी 5 -- धर्मनगरी में सोमवार सुबह घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते लोग ठंड से परेशान नजर आए। सुबह के समय कंपकंपी बनी रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड का असर बढ़ गया। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस प्रकार सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसके बावजूद धर्मनगरी में ठंडक बनी रही। दोपहर के समय धूप निकलने पर लोग धूप सेंकते नजर आए, लेकिन शाम के समय कोहरा, बादल और सर्द हवाएं चलने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.