बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। घने कोहरे के कारण गुरुवार की सुबह फोरलेन पर वाहन रेंगते नजर आए। चालकों को अपने-अपने वाहन के हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा फिर भी कोहरे में स्पष्ट नहीं दिखने के कारण वाहनों की गति धीमी रही। शहर की सड़कों पर भी सुबह के समय निकलने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन धीमी गति से आते-जाते दिखे। दिन में धूप में तेजी हुई तो बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। मोहल्लों में भी 26 जनवरी के बाद से पड़ रहे कोहरे और गलन के कारण लोगों की आवाजाही कम थी, लेकिन गुरुवार को चहल-पहल देखी गई। हाईवे पर गुरुवार की भोर में घने कोहरे के कारण चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से आते-जाते दिखाई दिए। शहर की मुख्य सड़कों पर भी वाहनों की गति धीमी रही। गुरुवार की सुबह नौ बजे हल्की धूप हुई लेकिन 11 बजते-बजते धूप में तेजी आई। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.